
11 जून 2026 //
चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे तीन मैचों की सीरीज, शिवम दुबे बन सकते हैं सबसे बड़े दावेदार
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका – भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंतिम फिटनेस सत्र के दौरान हार्दिक पंड्या की चोट दोबारा उभर आई, जिसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ गई। मेडिकल टीम की रिपोर्ट के बाद उन्हें सीरीज से बाहर रखने का फैसला लिया गया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दोबारा चोटिल हो गए हैं और इस वजह से वो सीरीज से बाहर हो सकते हैं। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी फिटनेस को लेकर नई समस्या सामने आई है और अब उनके खेलने की संभावना बेहद कम है।
टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें
हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के प्रमुख ऑलराउंडरों में से एक हैं। उनकी गैरमौजूदगी से टीम के संतुलन पर असर पड़ सकता है। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी उनकी भूमिका बेहद अहम मानी जाती है।हार्दिक के बाहर होने की खबर के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी जगह टीम में किसे मौका मिलेगा? कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन शिवम दुबे सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे। दुबे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और बल्लेबाजी में भी बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं। यही वजह है कि उन्हें हार्दिक का सबसे मुफीद विकल्प माना जा रहा।टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक 2 जून को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे। वहां वह फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी निगरानी में ट्रेनिंग और रिहैब से गुजर रहे थे। शुरुआती रिपोर्ट्स में उन्हें फिट बताया गया था और उन्होंने अपनी फिटनेस रिपोर्ट भी बोर्ड को भेज दी थी। लेकिन रवाना होने से पहले हुए अंतिम ट्रेनिंग सत्र के दौरान उनकी फिटनेस को लेकर फिर समस्या सामने आ गई। एएनआई से बातचीत में एक सूत्र ने बताया कि हार्दिक को पहले फिट घोषित कर दिया गया था, लेकिन आखिरी सत्र के बाद कुछ दिक्कतें सामने आईं, जिसके कारण उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए।
शिवम दुबे की एंट्री की चर्चा तेज
हार्दिक पंड्या के बाहर होने के बाद ऑलराउंडर शिवम दुबे को टीम में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हाल के महीनों में दुबे ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उन्हें मजबूत विकल्प माना जा रहा है।
अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी चिंता
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज को आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में हार्दिक पंड्या का बाहर होना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गया है।
मुख्य बातें
✔ हार्दिक पंड्या चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर
✔ अंतिम फिटनेस टेस्ट के बाद बिगड़ी स्थिति
✔ शिवम दुबे को मिल सकता है मौका
✔ टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
✔ अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज



