जशपुर न्यूज धमाका – जिले में आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। श्रीनदी के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा पुल से नीचे गिर गई, जिससे मौके पर ही चालक की मौत हो गई और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से हाइवा के केबिन को काटकर फंसे हुए चालक और क्लीनर को बाहर निकाला। मृत चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि घायल क्लीनर का इलाज जारी है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण हुआ।