छतीसगढ़रायपुर

नवरात्रि में गरबा पर फूहड़ता फैलाने वाले आयोजनों पर रोक की मांग, बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में नवरात्रि के दौरान गरबा नृत्य आयोजनों में मर्यादा बनाए रखने और फूहड़ता पर रोक लगाने की मांग को लेकर हिंदू संगठन बजरंग दल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने नवरात्रि के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए आयोजन समितियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


गरबा आयोजन के लिए जारी दिशा-निर्देश

  • गरबा नृत्य केवल मंदिर परिसर या दुर्गा पंडालों में ही हो।
  • केवल देवी गीत, धार्मिक गीत या जसगीत की अनुमति होगी; फिल्मी या अश्लील गीत प्रतिबंधित रहेंगे।
  • पारंपरिक परिधान और वेशभूषा को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • आयोजन की अनुमति रात्रि 12 बजे तक ही होगी।
  • प्रवेश द्वार पर हिंदू बाउंसरों की नियुक्ति अनिवार्य होगी।
  • गैर-हिंदू समाज के लोगों की भागीदारी पर रोक की सिफारिश।
  • आयोजन स्थल के आसपास नशाखोरी और मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक।

नियम तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी

बजरंग दल के प्रदेश प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने कहा कि अगर किसी आयोजन समिति ने इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया तो बजरंग दल अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!