
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने रविवार को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात कर 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। यह मुलाकात सर्किट हाउस दुर्ग में हुई, जहां शिक्षकों की वर्षों से लंबित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य मांगें
- पुरानी पेंशन का लाभ देने के लिए पूर्व सेवा अवधि की गणना की जाए।
- केंद्र की तरह 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन का प्रावधान हो।
- हाई कोर्ट के आदेशानुसार क्रमोन्नति के लिए जनरल ऑर्डर जारी हो।
- ई संवर्ग के प्राचार्य पदों पर पदस्थापना जल्द की जाए।
- रिक्त प्राचार्य पदों पर पदोन्नति हो।
- व्याख्याता और प्रधान पाठक पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी हों।
- अनुभवी शिक्षकों को TET से छूट दी जाए।
- बीएड/डीएड प्रशिक्षित शिक्षकों को व्याख्याता पदोन्नति में समान लाभ मिले।
- सीजीपीएफ में जमा राशि से आंशिक निकासी की सुविधा दी जाए।
- एरियर की राशि को भविष्य निधि खाते में सही तरीके से जोड़ा जाए।
मंत्री का आश्वासन
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए भरोसा दिलाया कि
- ई संवर्ग प्राचार्य के रिक्त पदों की काउंसिलिंग इसी माह पूरी की जाएगी।
- अन्य मांगों पर भी शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी।
कौन-कौन थे मौजूद
मुलाकात में संजय शर्मा, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, शैलेन्द्र यदु सहित कई जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।



