
रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। कबीर नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 273.19 ग्राम हेरोइन के साथ पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो युवतियाँ भी शामिल हैं। जब्त हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 27.88 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम – मनमोहन सिंह, जसप्रीत कौर, दिव्या जैन, विजय मोटवानी और नितिन पटेल हैं। पुलिस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा आज करेगी।
गौरतलब है कि रायपुर पुलिस लगातार ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क पर नकेल कस रही है।
- हाल ही में नेहरू नगर स्थित बूढ़ातालाब कंटेनर के पास एक महिला सहित तीन आरोपियों को 6.42 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था।
- करीब एक सप्ताह पहले टिकरापारा थाना क्षेत्र से पंजाब के एक अंतर्राज्यीय तस्कर समेत नौ आरोपियों को 412 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।
आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिस टीम को नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में लगातार कार्रवाई जारी है।



