छतीसगढ़रायपुर

साय कैबिनेट की बैठक खत्म: इन अहम फैसलों पर लगी मुहर

रायपुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आज हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें गरीबों के लिए पीडीएस चना वितरण से लेकर नवा रायपुर में आईटी उद्योगों को बढ़ावा देने तक के प्रस्ताव शामिल हैं।

कैबिनेट के मुख्य निर्णय

  1. पीडीएस चना खरीदी और वितरण
    • अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा पॉकेट में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को हर महीने मिलने वाले 2 किलो चना की खरीदी अब NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म के माध्यम से की जाएगी।
    • खरीदी पर 0.25 प्रतिशत या इससे कम ट्रांजैक्शन/सर्विस चार्ज लगेगा।
    • जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों ने चना नहीं लिया है, उन्हें पात्रतानुसार दिसंबर 2025 तक वितरण कर दिया जाएगा।
  2. नवा रायपुर में आईटी उद्योग को बढ़ावा
    • सूचना प्रौद्योगिकी (IT/IITS) उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए 90 एकड़ भूमि रियायती प्रीमियम दर पर आवंटित करने का निर्णय लिया गया।
    • इस फैसले का उद्देश्य आईटी क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना और औद्योगिक विकास को गति देना है।
    • आईटी कंपनियों की स्थापना से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, साथ ही नवा रायपुर में आर्थिक गतिविधियां और शहरीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
    • इससे क्षेत्र में आधारभूत संरचना का विकास होगा और स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!