छतीसगढ़कवर्धा

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: बेटे ने पिता और बुआ की सब्बल से की हत्या, फिर खुद जाकर किया सरेंडर

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (नीली टीशर्ट वाला)

कवर्धा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक बेटे ने अपने ही पिता और बुआ पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी जान ले ली। इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, यह वारदात पिपरिया थाना क्षेत्र के इंदौरी पंचायत की है। हमला करने के बाद आरोपी बेटे ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। परिवार में दर्दनाक घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।

मोबाइल चलाने से मना किया तो भाई ने टांगी से कर दी बहन की हत्या
वहीं 7 अगस्त को सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुन्नी पुलिस चौकी के ग्राम लिपिंगी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई थी। मोबाइल चलाने से मना करने पर नाराज भाई ने अपनी ही बहन की टांगी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। मामला कुन्नी थाना क्षेत्र का है।

टांगी से गले और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार
जानकारी के अनुसार, यह घटना 5 और 6 अगस्त की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। मृतिका मुनेश्वरी अपने बच्चों के साथ जमीन पर सो रही थी, वहीं उसका भाई जयप्रकाश माझावर खाट पर मोबाइल चला रहा था। जब मुनेश्वरी ने मोबाइल चलाने से मना किया और मोबाइल छीन लिया, तो दोनों में विवाद हुआ। रात करीब 1 बजे जब मुनेश्वरी सोने चली गई, तभी जयप्रकाश ने गुस्से में आकर टांगी से गले और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस को घटना की जानकारी मृतिका के पति स्मिथ माझावर ने दी। कुन्नी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश माझावर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!