
खैरागढ़ न्यूज धमाका – स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले खैरागढ़ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की। ईतवारी बाजार एमसीपी प्वाइंट पर एक स्कॉर्पियो (MH-12 WZ-0696) की तलाशी में 4 करोड़ 4 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए।
पुलिस की कार्रवाई
- वाहन में सवार दोनों युवक गुजरात निवासी पारस पटेल और अक्षय पटेल थे।
- गाड़ी की सीटों के नीचे बने गुप्त चेंबर से नोटों के बंडलों से भरे थैले मिले।
- रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
- पुलिस ने BNSS की धारा 106 के तहत नकदी और वाहन जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आगे की जांच
पूरे मामले को आयकर विभाग को सौंपा गया है, जो इस नकदी के स्रोत और लेन-देन की जांच करेगा।



