
रायपुर न्यूज धमाका – ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के संगीन मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर और वीरेन्द्र सिंह तोमर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भावना से पूछताछ कर पुलिस आरोपियों की लोकेशन और उनकी नेटवर्किंग की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
क्या है पूरा मामला?
- रोहित और वीरेन्द्र तोमर पर
✔️ जान से मारने की धमकी
✔️ ब्लैकमेलिंग
✔️ मूल कर्ज से कई गुना ब्याज वसूलने
✔️ अवैध दस्तावेज कब्जे
✔️ संपत्ति हथियाने की धमकी
जैसे गंभीर आरोप हैं। - पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ 7 केस दर्ज हैं।
- गिरफ्तारी वारंट पहले ही जारी हो चुका है, लेकिन आरोपी फरार हैं।
- अब कोर्ट ने 18 अगस्त तक कोर्ट में उपस्थित होने का अंतिम आदेश दिया है।
पुलिस ने क्या कदम उठाए?
- दोनों आरोपियों पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया है।
- अब भावना तोमर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
- आरोपी भाइयों की संपत्ति कुर्की की दिशा में भी दस्तावेजी कार्रवाई चल रही है।
- दो नई गंभीर शिकायतें भी दर्ज की गई हैं, जिसमें
- पीड़ितों ने बताया कि उनकी जमीन के कागज़
- और कोरे चेक आरोपी लौटा नहीं रहे
- बल्कि प्रॉपर्टी कब्जाने की धमकी दे रहे हैं।
एक दिन पहले क्या हुआ?
- सीएसपी राजेश देवांगन खुद भाठागांव स्थित साईं विला में
- गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंचे।
- आरोपी नहीं मिले, पर परिजनों को जानकारी दी गई।
- वारंट चिपकाकर लौट गई पुलिस टीम।
क्या बोले अधिकारी?
पुरानी बस्ती टीआई ने कहा:
“हम दस्तावेजी और तकनीकी साक्ष्य जुटा रहे हैं। जल्द ही और केस दर्ज किए जाएंगे।”
अगली बड़ी तारीख:
18 अगस्त 2025 —
इस तारीख तक यदि आरोपी कोर्ट में पेश नहीं होते, तो पुलिस द्वारा घोषणा और कुर्की की अगली कार्रवाई की जाएगी।
