
कबीरधाम न्यूज धमाका – जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के संगीन मामले का खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ईतवारी खुटेल (40) और उसकी पत्नी ज्योति खुटेल (40) को ग्राम लाखाटोला में लंबे समय से चल रही अवैध देह व्यापार गतिविधियों में संलिप्त पाया गया।
पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
एएसपी पंकज पटेल के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कई दिनों तक निगरानी रखी और साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि दोनों आरोपी देह व्यापार संचालित कर रहे थे। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170, 126, और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जेल भेजने की कार्रवाई
दोनों आरोपियों को एसडीएम न्यायालय लोहारा में पेश किया गया, जहां से वारंट जारी कर ईतवारी को जिला जेल कवर्धा और ज्योति खुटेल को महिला जेल दुर्ग भेज दिया गया।
पुलिस का सख्त संदेश
कबीरधाम पुलिस ने दोहराया कि समाज को अनैतिक और आपराधिक गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी। अवैध कार्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



