छतीसगढ़दुर्ग

काल बनकर दौड़ी हाइवा: टहलने निकले बुजुर्ग की चपेट में आकर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा

दुर्ग न्यूज धमाका – जिले के पाटन-दुर्ग रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ड्राइवर की पिटाई कर दी और हाइवा वाहन में तोड़फोड़ कर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

घटना उतई थाना क्षेत्र के गोंड़पेंड्री गांव की है। जानकारी के अनुसार, सुखचैन निषाद (उम्र लगभग 65 वर्ष) रोज की तरह सुबह 6 बजे टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान रेत से भरी तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बुजुर्ग हाइवा के दोनों पिछले टायरों के बीच आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क पर प्रदर्शन

घटना के बाद गोंड़पेंड्री सहित आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए और सड़क को जाम कर दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार रेत और पत्थर परिवहन के भारी वाहन देर रात तक गुजरते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने हाइवा के कांच फोड़ दिए और ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस सूचना पर उतई थाने की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया।


ड्राइवर हिरासत में, मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण

पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिजन व ग्रामीण उचित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर डटे हुए हैं। प्रशासन की ओर से उन्हें मनाने की कोशिशें जारी हैं।

यह हादसा एक बार फिर अनियंत्रित भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों की मांग है कि वाहनों की गति नियंत्रित की जाए और स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!