छतीसगढ़बिलासपुर

पटवारी रेवती रमन सिंह निलंबित, शासकीय भूमि के फर्जी विक्रय में लिप्त होने का आरोप

बिलासपुर न्यूज धमाका – जिले के कोटा तहसील अंतर्गत ग्राम तेन्दुआ में पदस्थ पटवारी रेवती रमन सिंह को शासकीय भूमि के फर्जी विक्रय में लिप्त पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कोटा द्वारा की गई।

प्राप्त शिकायतों के अनुसार, पटवारी रेवती रमन सिंह ने जंगल मद की भूमि (खसरा नंबर 69/2) को गलत तरीके से बेचने का प्रयास किया था। इस मामले की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत उन्हें निलंबित कर दिया।

निलंबन की अवधि में पटवारी सिंह को तहसील कार्यालय रतनपुर में अटैच किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

प्रशासन ने इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तहसीलदार कोटा को निर्देशित किया है कि वे एक सप्ताह के भीतर विभागीय जांच की प्रक्रिया प्रारंभ करें और निलंबित पटवारी को विधिवत कारण बताओ नोटिस जारी करें।

इसके अतिरिक्त, ग्राम तेन्दुआ के हल्का नंबर 11 का अतिरिक्त प्रभार अब पटवारी विनय बोले को सौंपा गया है, ताकि राजस्व कार्य प्रभावित न हो।

यह मामला राज्य प्रशासन के लिए एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें भ्रष्टाचार और शासकीय भूमि की हेरा-फेरी पर सख्त रुख अपनाया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!