छतीसगढ़रायपुर

एक ही तरह के दो हादसे: टेंट लगाते समय दो लोग आए करंट की चपेट में एक की पलक झपकते जान गई, दूसरे की हॉस्पिटल में

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में एक तरह के दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जगदलपुर में शादी समारोह के लिए टेंट लगाते समय एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। उसकी एक सेकंड के भीतर वहीं मौत हो गई। उधर इसी तरह का दूसरा मामला सूरजपुर सरगुजा का है। एक व्यक्ति समाधान शिविर में आयेजित कार्यक्रम में टेंट लगाने का काम कर रहा था। तभी उसकी चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पहला हादसा उस वक्त हुआ जब युवक शादी समारोह में टेंट लगा रहा था। तभी लोहे की पाइप बिजली टेंट लाइट के तार से छु गया। इसके बाद पाइप में करंट उतर गया और करंट लगाने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बकावंड ब्लॉक के ग्राम कोसमी में एक विवाह कार्यक्रम चल रहा था। युवक शादी समारोह में टेंट लगा रहा था। इस घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आया था
सूरजपुर जिले में बिजली कनेक्शन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, युवक ग्राम भैयाथान ब्लाक के दर्रीपारा में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में आयेजित कार्यक्रम में टेंट लगने का काम कर रहा था। तभी उसकी चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!