
दुर्ग न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अहेरी गांव में एक किराए के मकान में देह व्यापार (सेक्स रैकेट) संचालित होने की सूचना पर बुधवार शाम पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो युवतियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में ओम प्रकाश पटेल, बलीराम वर्मा और दो अज्ञात युवतियां शामिल हैं।
सूचना मिलने के बाद अहेरी गांव के ग्रामीणों ने उस मकान को चारों ओर से घेर लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गांव में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के बाद पुलिस ने मकान की तलाशी ली और सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170/126 और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ग्रामीणों की जागरूकता से उजागर हुआ मामला
यह मामला तब सामने आया जब गांववासियों को शक हुआ कि उस मकान में अनैतिक गतिविधियाँ चल रही हैं। उन्होंने पहले आपस में चर्चा की और फिर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने गांव में इस तरह की गतिविधि कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पुलिस का बयान
टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि “सूचना सही पाई गई। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई है और मकान मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।”



