छतीसगढ़सरगुजा

 तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार शिक्षिका को मारी टक्कर, शिक्षिका गंभीर रूप से घायल

बतौली न्यूज धमाका – सरगुजा जिले के बतौली घुटरापारा में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने  स्कूटी सवार शिक्षिका को टक्कर मार दी। इससे शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद रहागीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना  मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षिका को इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बतौली के भण्डारडांड़ प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका साधना कुजूररोज की तरह ही मंगलवार को स्कूल जा रही थी। इसी दौरान ग्राम घुटरापारा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई।  इसके बाद रहागीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

पत्थलगांव जा रहा था टमाटर लेने

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षिका को इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि, पिकअप वाहन चालक का नाम सुगन चौहान है। वह लापरवाही पूर्वक वाहन चलते हुए टमाटर लेने पत्थलगांव से ग्राम बोदा आ रहा था। जो लैलूंगा के विजय चौहान का बताया जा रहा है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!