छतीसगढ़कोरबा

कम परसेंट आने पर 9वीं की छात्रा ने की सुसाइड, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

कोरबा न्यूज धमाका –  परीक्षा में कम प्रतिशत आने से दुखी 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा की लाश घर के कमरे में लटकी मिली. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुराहाल हो गया है. पूरा मामला कोरबा जिले के बालको नगर क्षेत्र का है.

14 वर्षीय छात्रा जानवी राजपूत ने 9वीं में 78 प्रतिशत लाई है. उन्होंने इससे अधिक परसेंट आने की अपेक्षा रखी थी. कम प्रतिशत आने पर जानवी ने सुसाइड कर ली. बताया जा रहा कि पिता ने बेटी को हौसला देने नए कपड़े और मिठाई भी बांटे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!