छतीसगढ़पेंड्रा

रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक

पेंड्रा न्यूज धमाका – आखिरकार आज लंबे समय तक रेलवे फाटक बंद रहने का खामियाजा पेंड्रारोड स्टेशन के समीप गोरखपुर रेलवे फाटक में एक युवक को जान गंवाकर उठाना पड़ा। यहां शहडोल दिशा की ओर पार करते समय युवक मेमू ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का युवक का नाम दुर्गेश यादव है। वह गोरखपुर के रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, काफी देर तक फाटक बंद रहने पर घर जाने के लिए पैदल रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था। इस दौरान बिलासपुर शहडोल मेमू ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। 

रहवासी अंडर ब्रिज बनाए जाने की कर रहे मांग

बता दें कि, तीसरी लाइन बनने के बाद गोरखपुर रेलवे फाटक काफी देर तक अक्सर बंद रहता है। दिन में कई बार फाटक बंद होने के कारण लंबी लाइन भी लग जाती है। यहां के रहवासी इस जगह पर अंडर ब्रिज बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। रेलवे की ओर से अनदेखी की जा रही है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!