छतीसगढ़जशपुर

कलयुगी बेटे ने बूढी मां के खाना नहीं बनाने को लेकर कर दी उनकी हत्या, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

जशपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला बागबहार थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम पुरुषोतम धुरिया है। वह ग्राम बंसतपुर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, बीती रात को अपनी मां 65 वर्षीय प्रेमवती चौहान के साथ खाना नहीं बनाने को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि, पुरषोत्तम ने अपनी मां को पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

रिश्तेदार ने दर्ज कराई रिपोर्ट 

घटना के बाद एक रिश्तेदार ने बागबहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। बागबहार पुलिस ने आरोपी पुरषोत्तम धुरिया के खिलाफ धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस  ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!