छतीसगढ़रायपुर

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर : घायल जवानों से मिलने पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, कहा- जवानों ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है…

रायपुर न्यूज धमाका – बीजापुर के पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 12 जवानों को ढेर कर दिया गया है. आज मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने पहुंचे उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि दोनों जवान अब स्वस्थ हैं और खतरे से बाहर हैं. एक असम से है और दूसरा लद्दाख से है और वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे. उन्होंने अपने परिवारों से बात की है, मैंने भी उनसे बात की है. एक जवान के पैर में चोट लगी है और डॉक्टरों ने कहा है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगा, जबकि दूसरे को आंख में चोट लगी है और कल उसकी सर्जरी हुई है. यह एक दुर्गम क्षेत्र था और जवानों ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है.

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर के पुतकेल में हुए माओवादी हमले में घायल हुए दो बहादुर जवानों से आज रायपुर के अस्पताल में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जवानों का कुशलक्षेम जाना, उनसे बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया.

उपमुख्यमंत्री ने संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों से जवानों के इलाज की प्रगति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो. उन्होंने कहा कि इन जवानों के शौर्य और साहस के कारण नक्सल मोर्चे पर हमें निरंतर सफलता मिल रही है. 

उपमुख्यमंत्री ने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए संकल्पित है. जवानों के बलिदान और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जाएगा. उनके साहस ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है. 

बता दें कि बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत साउथ बस्तर एरिया के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी. अभियान के दौरान आज 16 जनवरी की सुबह 09:00 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर कई बार मुठभेड़ हुई . मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने के संभावना है. फिलहाल, घटनास्थल पर सर्च अभियान जारी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!