छतीसगढ़जशपुर

5 कर्मचारियों पर गिरी गाज: कलेक्टर के निर्देश पर 5 आंगनबाड़ी कर्मी को किया गया बर्खास्त… आदेश हुआ जारी… जानिए क्या है पूरा मामला

जशपुर न्यूज धमाका – 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले में आदेश जारी कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका लगातार के लगातार अनुपस्थित होने की जानकारी मिल रही थी। मामले की जांच में भी शिकायत सही पायी गयी।

जिसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को कार्य के प्रति लगातार अनुपस्थित होने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त किया गया है। बगीचा जनपद सीईओ और परियोजना प्रशासक महिला बाल विकास विभाग प्रमोद सिंग ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी है।

जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की सेवा समाप्त की गयी है, उसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिलीचिन पैंकरा ग्राम पंचायत बम्बा। संगीता तिर्की, नन्हेसर सहायिका, असन्ता भगत सहायिका कुरडेग, मंजू भगत, झिक्की सहायिका, सरस्वती बाई सरबकोम्बो सहायिका शामिल हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!