छतीसगढ़राजनांदगांव

आरक्षक आत्महत्या मामला, हथेली पर लिखा, अधिकारियों को बचाया जा रहा, कर्मचारियों को फंसाया जा रहा…सब इन्वॉल्व…

राजनांदगांव न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में संदेही कांस्टेबल की आज सुबह फांसी के फंदे पर लाश मिली। परिजनों के आने के बाद शव को फंदे से उतारा गया। इस दौरान जांच में मृतक कांस्टेबल अनिल रत्नाकर के हथेली में लिखा सुसाइड नोट मिला है।

कांस्टेबल ने अपने बांये हाथ की हथेली में लिखा- भर्ती नियुक्ति में अधिकारियों को फंसाया जा रहा है। अधिकारियों को बचाया जा रहा है। सभी इसमें इन्वॉल्व है।

फिलहाल पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मृतक खैरागढ़ जालबांधा में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि राजनांदगांव आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी मामले में FIR दर्ज कर 14 संदेही पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। मृतक कांस्टेबल को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

पूछाताछ के बाद लगाईं फांसी

बताया जा रहा है कि मामले में 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। शुक्रवार 20 दिसंबर को आरक्षक अनिल रत्नाकर को पूछाताछ के लिए राजनांदगांव पुलिस ने बुलाया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। आज सुबह उसकी लाश एक पेड पर फंदे से झुलती मिली। आशंका जताई जा रही है कि कांस्टेबल ने तड़के सुबह फांसी लगाई होगी। मृतक अनिल रत्नाकर खैरागढ़ जिले के जालबांधा थाने में पदस्थ था और महासमुंद जिले के सराईपाली का निवासी था। अनिल रत्नाकर ने 2021 में पुलिस की ड्यूटी ज्वाइन की थी।

जानिए क्या था मामला

दरअसल, राजनांदगांव संभाग स्तर की पुलिस भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 16 दिसम्बर से जारी है। भर्ती प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर बाहर से टेकनिकल टीम पहुंची है, जिनके द्वारा इलेक्ट्रॉनिक डीवाइज लगाकर टेकनिकल कार्य किया जा रहा है। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग इवेंट के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम की ड्यूटी भी लगाई गई है। एएसपी, डीएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा बूथ की चैकिंग की गई। इस दौरान भर्ती प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने आनन-फानन में थाने में अपराध दर्ज कराई। लालबाग थाने में अपराध क्रमांक 568/24 धारा 318 4, 338, 336 3, 340 2, बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!