छतीसगढ़रायगढ़

तेज रफ़्तार कार ने स्टेशन से सुभाष चौक तक बछड़े को घसीटा… कई गायों ने किया कार का पीछा, दिल दहलाने वाला हादसा

रायगढ़ न्यूज धमाका – रायगढ़ शहर के सुभाष चौक में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना घटी। एक तेज रफ्तार कार चालक ने गाय के बछड़े को रौंद दिया और स्टेशन से सुभाष चौक तक उसे घसीटता ले गया। इस दर्दनाक हादसे के दौरान, गाय और उसकी साथी गायों का झुंड लगातार उस कार का पीछा करता रहा। आखिरकार सुभाष चौक पर गायों ने कार को रोक लिया। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत कदम उठाया और कार के नीचे फंसे बछड़े को बाहर निकाला जिसे गंभीर चोटें आई है। इस पूरे दृश्य ने वहां मौजूद हर किसी का दिल पसीज दिया। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो पास की दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गईं, जो हादसे की भयावहता को बयां करती हैं। इस अमानवीय घटना से लोगों में आक्रोश है। सभी ने मांग की है कि ऐसे लापरवाह और निर्दयी चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सड़कों पर जानवरों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। यह घटना न सिर्फ इंसानियत को झकझोरती है, बल्कि हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम जानवरों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यह हादसा हम सभी के लिए एक सबक है कि हम सड़क पर न केवल इंसानों, बल्कि जानवरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!