छतीसगढ़जगदलपुर

चर्च तोड़ने वाले बयान पर बिफरा ईसाई समाज, धर्मांतरण के आरोप को किया खारिज…

चर्च तोड़ने वाले बयान पर बिफरा ईसाई समाज, धर्मांतरण के आरोप को किया खारिज…

जगदलपुर न्यूज धमाका – बस्तर में अवैध रूप से निर्मित चर्चों को तोड़े जाने वाले बयान पर ईसाई समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है. जनजातीय मसीह सेवा एवं शैक्षणिक कल्याण समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने धर्मांतरण के आरोपों को खारिज करते हुए चर्चों को तोड़े जाने वाले बयान पर आक्रोश जताया.

गौरतलब है कि बीते दिनों ही छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज एवं विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा पत्रवार्ता कर बस्तर में जबरन धर्मांतरण किए जाने का आरोप लगाया था. समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजा राम तोड़ेम ने बस्तर में अवैध चर्चों को चिन्हित करने की बात कहते हुए अवैध चर्चों को तोड़ने की बात कही थी.

इसी बयान पर अब ईसाई समाज के संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई है. जनजातीय मसीह सेवा एवं शैक्षणिक कल्याण समिति के संभागीय अध्यक्ष सरपत मंडावी ने अवैध धर्मांतरण और चर्चों के निर्माण का आरोप लगाने वालों को प्रमाण प्रस्तुत करने की चुनौती दी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!