छतीसगढ़जांजगीर

खनिज विभाग की टीम ने रेत माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए छापा मार की कार्यवाही,इलाके में लंबे समय से अवैध रेत खनन की मिल रही थी शिकायत,मौके से JCB, हाइवा और ट्रैक्टर जब्त

जांजगीर- चांपा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले में खनिज विभाग की टीम ने छापा मार की कार्यवाही की है। इस दौरान मौके से 1 JCB मशीन, 1 हाइवा और 1 ट्रैक्टर को जब्त कर थाने में सुपुर्द किया गया है। शिवरीनारायण में लम्बे समय से रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत आ रही थी। वहीं खनिज विभाग की कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

रेत माफियाओं पर शिकंजा 

वहीं शुक्रवार को सीतापुर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्यवाही की गई। नदी से अवैध रेत का परिवहन करने वाले चार ट्रैक्टरों को जब्त किया गया था। रेत माफिया बिना किसी अनुमति के धड़ल्ले से अवैध खनन कर नदी को खोखला कर रहे थे। वहीं इस कार्यवाही के बाद से तस्करों के बीच हडकंप मचा हुआ है। पूरा मामला विकासखंड मैनपाट के तराई गांव हर्रामार का था। तस्कर मांड नदी से रेत का अवैध खनन कर उसे पड़ोसी जिला जशपुर के पत्थलगांव समेत आसपास के क्षेत्रों में खपा थे। वहीं कार्यवाही न होने के कारण रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है। जिसके कारण रेत का अवैध खनन बेखौफ रूप से जारी था। 

धड़ल्ले से हो रहा अवैध रेत परिवहन 

अवैध रेत खनन के कारण शासन को राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं इस मामले की खबर नायब तहसीलदार राजापुर को लगी तो वे दलबल समेत मांड नदी पहुँचे। नदी में रेत तस्कर अवैध रूप से रेत खनन कर ट्रैक्टर द्वारा परिवहन किया जा रहा थे। इस दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने तस्करों से नदी से रेत खनन और परिवहन संबंधित दस्तावेज की मांग की। लेकिन रेत तस्कर अधिकारी के समक्ष किसी तरह का वैध दस्तावेज पेश नही कर पाए।

चार ट्रैक्टरों किया गया जब्त 

नायब तहसीलदार ने अवैध रेत खनन और परिवहन के मामले में रेत से भरे चार ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। जिसके बाद कार्यवाही करते हुए इन सभी जब्त किए गए ट्रैक्टरों को थाने के सुपुर्द कर दिया था।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!