छतीसगढ़कोरबा

एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं मिलने से गई महिला और दो नवजात बच्चों की जान

कोरबा न्यूज धमाका – कोरबा में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल एक बार फिर से खुल गई है। एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण महिला और उसके दो जुड़वा नवजात बच्चों की मौत हो गई। मामला करतला थाना चेत्र के जोगीपाली गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर मृतका कांति राठिया को करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहां महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद जच्च-बच्चा को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। एंबुलेंस में सब कुछ सही था तभी एकाएक महिला और उसके दोनों बच्चों की सेहत बिगड़ी और अस्पताल में उपचार मिल पाता उससे पहले की उनकी मौत हो गई। पति ने बताया कि, एंबुलेंस में महिला को ऑक्सीजन नहीं मिला जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। 

ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर इस तरह की लचर व्यवस्थाओं की खबरें सामने आ रही है। व्यवस्थाएं दुरूस्त करने की कोशिश की जाती है लेकिन लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं घटित होती रहती हैं। इस घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!