छतीसगढ़मनेन्द्रगढ़

सेंट्रल लॉज के पीछे मिला युवक का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

मनेंद्रगढ़ न्यूज धमाका – जिले के सेंट्रल लॉज के पीछे एक शख्स का लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक अंबिकापुर का रहने वाला था..और मनेंद्रगढ़ में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रहा था। सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित सेंट्रल लॉज के पीछे शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान अंबिकापुर निवासी के रूप में हुई है, जो मनेंद्रगढ़ में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रहा था। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई है, हालांकि अभी तक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मृतक के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!