छतीसगढ़बलरामपुर

हाथियों के हमले में पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल…

 बलरामपुर न्यूज धमाका – बलरामपुर जिले के ग्राम चिलमा में हाथियों ने सो रहे दंपती पर हमला कर दिया, जिसमें पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रदेश में हाथियों का आतंक बरकरार है. सबसे ज्यादा दहशतजदा जंगल के समीप बसे गांवों में रहने वाले लोग हैं, जिनकी जान-माल को हाथी लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं.

कुछ दिनों से राजपुर वन क्षेत्र में 43 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, वहीं धमनी वन क्षेत्र में भी 22 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसमें किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. स्थानीय प्रशासन और वन विभाग लोगों को जागरूक व सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!