छतीसगढ़बालोद

यात्रियों से भरी बस पलटी : रेलिंग से टकराने पर हादसा, 12 यात्रियों की आईं गंभीर चोटें

बालोद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर में यात्रियों से भरी बस पलट गई है। डौंडीलोहारा नगर में लोहे की रेलिंग से टकराते हुए बस 5 फ़ीट नीचे पलट गई। इस हादसे के वक्त बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। 12 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। कंडक्टर को भी गंभीर चोट आई है। 

प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, चालक फरार

मिली जानकारी के मुताबिक, घायलों का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जारी है। हादसे के वक्त मुस्कान कंपनी की है बस दुर्ग से डौंडीलोहारा की ओर आ रही थी। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्रान्तर्गत की घटना। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस की टीम पहुँच गई है। हादसे की वजह बस चालक की लापरवाही को माना जा रहा है। हादसे के बाद से ही बस चालक मौके से फरार हो गया है। 

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर टायर फटने से बोलेरो सवार 3 लोगों की मौत 

रायपुर-बिलासपुर नेशनव हाईवे पर एक बड़े सड़क हादसे की खबर मिली है। पता चला है कि, बोलेरो वाहन का टायर फटने से बड़ी दुर्घटना घट गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 4 लोग गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव भेजा गया है। मृतक बलौदाबाजार जिले के हिरमी के रहने वाले बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि, बोलेरो सवार  बिलासपुर जा रहे थे। सरगांव थाना क्षेत्र के किरना गांव के पास यह हादसा हुआ है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!