छतीसगढ़रायगढ़

सड़क किनारे झाड़ियों में मिली युवक की सड़ी गली लाश, इलाके में फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

रायगढ़ न्यूज धमाका – जिले के घरघोड़ा में रविवार शाम सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक की नग्न अवस्था में सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची घरघोड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

जानकारी के मताबिक, घरघोड़ा-तमनार मार्ग में रविवार की दोपहर घरघोड़ा नगर पंचायत के वार्ड 8 नवापारा से गुजरने वालो रोड के किनारे झाड़ियों से दुर्गन्ध आ रही थी, इस दौरान ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो उन्हें युवक की नग्न अवस्था में सड़ी-गली लाश दिखी। लाश मिलने की खबर फैलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान घटना की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई।

5 से 6 दिन पुरानी हो सकती है लाश

पुलिस के मुताबिक युवक की लाश 5 से 6 दिन पुरानी हो सकती है, जिस हालत में शव मिला है उससे हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले की जांच के बाद ही मौत की असल वजह का पता लग सकेगा। बताया जा रहा है कि मृतक के शव के पास से पुलिस को प्रारंभिक जांच में लल्लू सिंह पिता संजय सिंह के नाम का आधार कार्ड एवं लल्लू सिंह के नाम से फिनो बैंक का एटीएम कार्ड मिला है, जिसमें झारखंड के पोस्ट चिनिया गढ़वा के ग्राम चिनिया का पता दर्ज है। हालांकि, यह मृतक का ही है या फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए इसे जानबूझकर फेंका गया है इसका खुलासा आगे की जांच में हो पाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!