छतीसगढ़बालोद

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर पर पत्थर से वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया

 बालोद न्यूज धमाका – डौंडी थाना क्षेत्र के राजा तालाब के पास एक युवक मेहुल साहू (21) की तीन लोगों ने विवाद के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। यह घटना पिकनिक के दौरान हुई, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहुल साहू (उम्र 21 साल) पिता देवलाल साहू के रूप में हुई है, जो दल्लीराजहरा का रहने वाला था। मामले में डौंडी पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा डौंडी मंडल अध्यक्ष रजनी जयसवाल के बेटे समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मेहुल अपने दोस्त यस कुमार के घर डौंडी आया था। पार्टी मनाने के बाद, मेहुल और उसका दोस्त मातर देखने के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान मेहुल का डौंडी के तीन युवकों से “क्यों घूर रहा है” कहकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों युवकों ने मिलकर पहले तो मेहुल की पिटाई की और फिर पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। इस हमले के बाद मेहुल घटना स्थल पर ही गिर पड़ा। उसके बाद, किसी तरह मेहुल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डौंडी थाना प्रभारी ने तुरंत तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

लोगों ने जताई नाराजगी

घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ अस्पताल में जुट गई, जिससे तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की योजना बना रही है। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!