छतीसगढ़कोरबा

पहाड़ पर युवक की मिली अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हत्या या आत्महत्या ! पहाड़ पर युवक की मिली अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

कटघोरा न्यूज धमाका – कोरबा जिले के हुंकरा गांव के दमदम पहाड़ पर आज एक अधजली शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय ग्रामीण सुबह शौच के लिए पहाड़ पर गए थे, तभी उन्होंने अधजले शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर, थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी और उनकी टीम ने मामले की जांच शुरू की. फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर मृतक युवक की गियर बॉक्स साइकिल और एक जोड़ी चप्पल भी मिली है. पुलिस ने शव की शिनाख्ती के लिए गांव के सरपंच और आसपास के लोगों से पूछताछ की और कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई.

पुलिस को घटनास्थल पर मिली साइकिल पर ‘इंदर साइकिल स्टोर कोरबा’ का स्टीकर मिला. साइकिल के चेसिस नंबर से जानकारी लेने पर पता चला कि यह साइकिल अभिषेक भारद्वाज के नाम पर 2022 में खरीदी गई थी. थाने की टीम ने अभिषेक के परिवार की तलाश की और कृष्ण कुमार भारद्वाज को बुलाकर शव और साइकिल की शिनाख्ती करवाई. इस दौरान पता चला कि अभिषेक रात लगभग 11 बजे साइकिल पर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा.

कृष्ण कुमार ने बताया कि सभी परिचितों और रिश्तेदारों से जानकारी लेने पर पता चला कि अभिषेक कहीं नहीं गया है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अभिषेक इस स्थान पर कैसे पहुंचा और उसने यह कदम क्यों उठाया. पुलिस और फोरेंसिक टीम गहन जांच में जुटी है, और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. पुलिस फर्स्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की असल वजह का पता लगा सकेगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!