छतीसगढ़दुर्ग

बैंक लॉकर से सोने का गहना गायब!, बैंक प्रबंधन के खिलाफ थाने में की शिकायत…

दुर्ग न्यूज धमाका – बैंक का लॉकर भी अब सुरक्षित नहीं रहा. भिलाई के पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर में रखा सोने का गहना गायब हो गया. लॉकर मलिक की रिपोर्ट पर बैंक प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है. 

सौमिल लुनिया ने भिलाई के सिविक सेंटर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर में सोना रखा था. धनतेरस के दिन सोना निकालने पंजाब नेशनल बैंक पहुंचकर लॉकर को खोलकर देखा है, तो उसके अंदर सोने का गहने नहीं था.

सौमिल ने बताया कि इस पर बैंक प्रबंधन से बात करने पर सकारात्मक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. घटना की शिकायत मिलते ही भिलाई नगर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ बैंक स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!