छतीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर डबल मर्डर केस : मुख्य आरोपी के घर चला प्रशासन का बुलडोजर

सूरजपुर न्यूज धमाका – प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. प्रशासन ने आरोपी कुलदीप साहू के घर पर बुलडोजर चलाया है. सूरजपुर नगरपालिका प्रशासन ने घर को अवैध निर्माण बताते हुए आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया था. जिसके बाद आज तड़के सुबह नगरपालिका और जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर और पुलिस बल के साथ पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की.

सूरजपुर डबल मर्डर केस

घटना 13 अक्टूबर की है. आरोपी कुलदीप साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और 9 साल की बेटी की नृशंस हत्या कर दी थी. आरोपी साहू का प्रधान आरक्षक के साथ पुराना विवाद चल रहा था. जिसके लिए उसने प्रधान आरक्षक को मारना चाहा लेकिन जब वह इसमें कामयाब नहीं हो सका तो उसने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या कर दी.

घर में घुसकर डबल मर्डर के बाद जिले सहित पूरे प्रदेश में विरोध होने लगा. आरोपी की गिरफ्तारी की मांग के साथ ही उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग उठने लगी. 16 अक्टूबर को पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. 21 अक्टूबर को शासन ने जिले का एसपी बदल दिया. एम आर अहिरे को बदलकर प्रशांत ठाकुर को जिले का नया एसपी बनाया गया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!