छतीसगढ़अंबिकापुर

ट्रेन के सामने कूद गया युवक : झारखंड का था निवासी, बिलासपुर की फैक्ट्री में काम करता था काम

patri

अम्बिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने छलांग  लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ  की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम अंबर कुमार पटेल था। वह झारखंड के चौनपुर  का रहने वाला था। अंबर कुमार पटेल बिलासपुर स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि, बुधवार को युवक अंबिकापुर जबलपुर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई। 

बच्चों से भरी स्कूल बस नदी में पलटी

इधर,  सक्ती जिले में बच्चों से भरी स्कूल बस सोन नदी में पलट गई। स्कूल बस में करीब 15 बच्चे सवार थे। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद गांव की है। 

ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया

मिली जानकारी के अनुसार, रोज की तरह एक स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस दौरान अनियंत्रित होकर सोन नदी में पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मची। ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। 

स्कूल बसों की हालत खराब, प्रबंधन का नहीं है ध्यान 

बताया जा रहा है कि, यह स्कूल बस गांव के एक निजी स्कूल की है। जो रोज की तरह बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। कई स्कूल बसों की हालत बहुत ही खराब है। प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं देता जिस वजह से इस तरह के हादसे होते रहते हैं। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!