छतीसगढ़बिलासपुर

दूसरे को ज्यादा समय देने से नाराज था युवक, प्रेमिका की गला रेतकर हत्या

बिलासपुर न्यूज धमाका – चिंगराजपारा में रहने वाली प्रियंका देवांगन कालेज की छात्रा थी। स्कूल के समय से ही उसकी दोस्ती मोहल्ले में रहने वाले सागर साहू से थी। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका दूसरे युवक के साथ बातचीत कर रही थी। इससे सागर नाराज था। इसी कारण से दोनों के बीच पिछले एक महीने से बातचीत बंद थी।

शुक्रवार की सुबह प्रियंका के स्वजन काम पर चले गए। युवती की बहन अपने दादा को लेकर अस्पताल गई थी। इस दौरान प्रियंका अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान सागर उससे मिलने घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर युवक ने धारदार हथियार से प्रियंका पर कई बार वार किया।

इधर युवती की चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने भाग रहे सागर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही घटना की जानकारी स्वजन को दी। इस पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। युवक से विस्तृत पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!