
जगदलपुर न्यूज़ जिले में यूरोपीय कमीशन द्वारा प्रदाय वित्तीय सहयोग से विशेष योजनांतर्गत प्रशिक्षित आदिवासी जीएनएम की छात्रा संघ ने शासकीय सेवा प्रदान करने की मांग को लेकर शनिवार को स्थानीय सीरासार चौक स्थित गांधी स्मारक के पास सत्याग्रह किया। छात्राओं ने भाजपा व कांग्रेस दोनों सरकारों द्वारा उनके साथ छलावा करने का आरोप लगाया।आंदोलन जारी रखने की बात कही। इस मौके पर आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष तरूणा बेदरकर आंदोलन प्रदर्शन स्थल पर पहुंच समर्थन व्यक्त किया।
