छतीसगढ़Uncategorizedरायपुर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक, कहा- आज देश ने खोया अपना ‘रत्न’

रायपुर न्यूज धमाका – देश के जाने-माने उद्योगपति और टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश ने अपने ‘रत्न’ को खोया है. 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर किए अपने पोस्ट में कहा कि जिस शख़्स से आप कभी मिले न हों और उसके जाने के बाद आपको ऐसा लगे कि यह आपकी व्यक्तिगत क्षति है, तो वह कोई महान व्यक्ति ही होता है. आज देश ने अपने “रत्न” को खोया है

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित उद्योग समूह टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा के निधन का समाचार पीड़ादायक है. हम सब ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हैं. उनके हर चाहने वाले को ईश्वर यह दुःख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति:

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!