छतीसगढ़रायपुर

प्रेमिका को घुमाने के शक में मारपीट : ऑफिस में घुसकर युवक की आंख में झोंक दी मिर्च पाउडर, नुकीले हथियार से किया वार

Accused Pranay Yadav - Victim Mohammad Waris Khan

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सिरफिरे प्रेमी ने एक युवक की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा तो युवक पर नुकीले चिमटे से वार कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि, आरोपी प्रेमी को शक था कि, उनकी प्रेमिका को लेकर युवक घूमता था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अुनसार, आरोपी युवक का नाम प्रणय यादव है। वह डीडी नगर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, पीड़ित मोहम्मद वारिस खान कटोर तालाब स्थित जिओ मार्ट पॉइंट में रोज की तरह मंगलवार को भी काम कर रहा था। इसी दौरान प्रणय यादव मोहम्मद वारिस खान के ऑफिस में घुस गया और उनके साथ विवाद करने लगा। विवाद करते – करते प्रणय ने अपनी बैग में रखे मिर्ची पाउडर को निकालकर उनकी आंखों में डाल दिया।  जिससे वह चिल्लाने लगा। उसे चिल्लाता देख प्रणय अपने बैग से नुकीले चिमटा को निकालकर उनके पेट, जांघ और कन्धे पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। 

इसके बाद मोहम्मद खुद को बचाने कुर्सी से उठाकर भागने लगा, तो प्रणय ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मोहम्मद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने ऑफिस में लगे सीसीटीवी का फुटेज चेक लिया तो पता चला कि, घटना के समय ऑफिस में आधा दर्जन से अधिक लोग काम कर रहे थे। लेकिन किसी ने इतनी हिम्मत नहीं जुटाई की आरोपी को रोक सकें। सभी चुपचाप वारदात को देखते रहे। पीड़ित मोहम्मद ने बताया कि, हम दोनों एक दूसरे को जानते तक नहीं है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!