छतीसगढ़दुर्ग

टायर ब्लास्ट होने के बाद चलती ट्रक में लगी भीषण आग

 दुर्ग न्यूज धमाका – रसमडा हाईवे के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब रसमडा औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा रहे राजस्थान पासिंग ट्रक का टायर अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे ट्रक में आग (Truck Fire) लग गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को सूचित किया. घटना की सूचना पर अग्निशमन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी सावधानी से आग पर काबू पाया. फायर ब्रिगेड की टीम ने एक गाड़ी पानी से ट्रक में लगी आग को बुझाई.

राहत की बात यह रही कि घटना के समय ट्रक चालक और हेल्पर ने समय रहते ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है. स्थानीय लोगों की सतर्कता और अग्निशमन विभाग की तत्परता ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!