छतीसगढ़मरवाही

भालू ने 13 साल की बच्ची पर किया हमला, अस्पताल ले जाने के दौरान मासूम ने तोड़ा दम…

मरवाही न्यूज धमाका – प्रदेश केमरवाही वनमंडल के वन परिक्षेत्र में एक बार फिर भालू ने हमला कर दिया. भालू ने आज (शुक्रवार) शाम एक 13 साल की बच्ची के चेहरे को अपने नाखूनों से बुरी तरह से नोच डाला, जिससे मासूम की मौत हो गई. भालू का हमला इतना खतरनाक था कि बच्ची के चेहरे का पूरा नक्शा ही बदल गया.

जानकारी के अनुसार, मरवाही के पास डोंगरा टोला बेलझिरिया ग्राम पंचायत की रहने वाली विद्या (13 वर्ष), पिता बिहान लाल केवट, दिन ढलने के समय अपने जानवर को चराने गई थी, जहां उसका सामना भालू से हुआ. इस दौरान भालु ने बच्ची का मासूम का माथा, आंख, कान, नाक और जबड़ा बुरी तरह नोंच डाला, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलने पर परिजन घायल बच्ची को उपचार के लिए ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया. हमले की यह घटना, मरवाही वनमंडल के वन परिक्षेत्र के उषाढ़ बीट में हुई है.

बता दें, मरवाही वन मंडल क्षेत्र में बीते महीने में भालू के हमले की 1 दर्जन से ज्यादा घटना हो चुकी है. घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है. भालूओं के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामीण लगातार वन विभाग से अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!