छतीसगढ़बिलासपुर

कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अग्रिम जमानत लेकर थाना पहुंचे, ऐसे हुई गिरफ्तारी

Bilaspur News: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अग्रिम जमानत लेकर थाना पहुंचे, ऐसे हुई गिरफ्तारी

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी इस मामले में नहीं हुई है। उसे एक्ट्रोसिटी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

सकरी थाना क्षेत्र में सिद्धांत नागवंशी नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में कांग्रेस नेता अकबर खान,तैयब हुसैन, दीपेश चौकसे, मीनाक्षी बंजारे, फैजान खान के ऊपर अपराध दर्ज करने के निर्देश हाईकोर्ट ने दिए थे। इसके बाद सभी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। इसके अलावा राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह में कांग्रेस के ही नेता रज्जब अली ने आत्महत्या कर ली थी। जिस मामले में भाजपा की सरकार आने के बाद अकबर, तैय्यब के ऊपर आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज किया गया था। उक्त दोनों मामलों में अकबर खान को जमानत मिल गई है। पर तैय्यब हुसैन फरार था।

तैय्यब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। पर तैय्यब हाथ नहीं आ रहा था। पुलिस अधीक्षक ने तैय्यब की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया था। इस बीच तैय्यब ने सुप्रीम कोर्ट से सकरी थाना क्षेत्र के सिद्धांत नागवंशी आत्महत्या के मामले में अग्रिम जमानत ले ली। इसके बाद सरकंडा थाना क्षेत्र के रज्जब अली के आत्महत्या के मामले में भी तैय्यब को अंतरिम जमानत मिल गई।

अंतरिम जमानत की शर्तों में शामिल था कि अगली सुनवाई होने से पहले तैय्यब को थाने में जाकर विवेचना अधिकारी के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी और विवेचना में सहयोग देना होगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक तैय्यब आज सरकंडा थाना में उपस्थित हुआ। जहां विवेचना अधिकारी ने उससे जरूरी पूछताछ की। फिर पूछताछ के बाद सिविल लाइन थाने की पुलिस ने आकर तैय्यब को गिरफ्तार कर लिया।

सिविल लाइन में दर्ज है एक्ट्रोसिटी

आत्महत्या के लिए उकसाने के दो मामले दर्ज होने के बाद तैय्यब फरार चल रहा था। इसी बीच सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लगभग 3 वर्ष पहले जमीन कब्जा करने के एक मामले में धमकी और जातिगत गालियां देने पर प्रार्थिया संध्या बंजारे की शिकायत पर पुलिस ने तैय्यब पर एक्ट्रोसिटी का अपराध दर्ज किया था। इस मामले में तैय्यब को अग्रिम जमानत नहीं मिल पाई थी। इसी के आधार पर पुलिस ने तैय्यब को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!