छतीसगढ़रायपुर

तालाब में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत,किनारे रखा मिला दोनों का यूनिफॉर्म-जूता, मोहल्लेवासियों ने निकाले शव

apna garden located New Rajendra Nagar

रायपुर न्यूज़ धमाका – राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर में स्थित अपना गार्डन के पास तालाब में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मोहल्लेवासियों और पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकला गया। वहीं तालाब के किनारे दोनों बच्चों के यूनिफॉर्म और जूता मिला है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि, दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे।  बताया जा रहा है कि, एक बच्चे की उम्र 8 साल और दूसरे बच्चे की उम्र 10 साल है। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। 

नाबालिग ने दबंगई दिखाने युवक को मारा चाकू

वहीं कुछ दिन पहले ही रायपुर के मठपुरैना इलाके में नाबालिग ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया।जिसके बाद युवक आशु यादव को गम्भीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं चाकू से हमला करने वाला आरोपी मौके फरार हो गया।फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी गई है। दरअसल यह पूरी घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना इलाके की है। जहां पर एक नाबालिग ने आशु यादव नाम के युवक पर चाक़ू से हमला कर दिया।जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती गया है। वहीं वारदात को अंजाम दने के बाद आरोपी नाबालिग मौके से फरार हो गया है।फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

कारोबारी पर लाठी डंडो से हमला 

रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में देर रात कारोबारी और उसके भांजे पर मिर्च पाउडर छिड़ककर लाठी डंडों से हमला किया गया। साथ ही बदमाशों ने चाकू से भी वार किया। मारपीट में कारोबारी संतोष नायक का हाथ फैक्चर हो गया है। आरोपियों ने दो सोने की चैन और 10 हजार नगद लुटकर फरार हो गए। वहीं इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

सोने की चैन लेकर फरार बदमाश  

यह पूरी घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जहां पर देर रात कारोबारी संतोष नायक और उनके भांजे के ऊपर बदमाशों ने मारपीट की। इसके अलावा कारोबारी के कार में तोड़फोड़ की गई। आरोपियों ने दो सोने की चैन और 10 हजार नगद लुटकर फरार हो गए। वहीं इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने देर रात थाने का घेराव किया। जानकारी के अनुसार आरोपी हमलावर अवैध नशे के कारोबार में जेल जा चुके है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!