छतीसगढ़बिलासपुर

बिस्किट लेने आई 3 साल की मासूम से दुकानदार ने किया दुष्कर्म

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शर्मनाक मामला सामने आया है। मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाली तीन साल की मासूम बिस्किट लेने दुकान गई थी। इस दौरान दुकान संचालक की नीयत बिगड़ गई। उसने मासूम को बिस्किट देने के बहाने दुकान के अंदर बुलाकर दुष्कर्म किया।

इससे लहूलुहान मासूम किसी तरह घर पहुंची। मासूम ने पूछताछ में स्वजन को पूरी जानकारी दी। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी तीन साल की बेटी से दुष्कर्म की शिकायत की है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे बिस्किट लेने के लिए रुपये मांगे। उसने रुपये देकर बेटी को दुकान भेज दिया। कुछ देर बाद उसकी बेटी घर आई। वह दर्द से कराह रही थी।

मां ने पूछताछ की, तो उसने बताया कि दुकान संचालक धरम बंजारे बिस्किट देने के बहाने अंदर बुलाकर गंदा काम किया। इसके बाद महिला अपनी बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंच गई।

पुलिस ने तत्काल मामले में जुर्म दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया। इधर बालिका का डॉक्टरी जांच कराने बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि जिस वक्त मासूम दुकान पहुंची, वहां पर दुकान संचालक के अलावा कोई नहीं था। दुकान संचालक ने इसका फायदा उठाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपित दुकान संचालक धरम बंजारे विवाहित है। उसके तीन बच्चे हैं। पूछताछ में उसने अपना जूर्म कबूल कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!