छतीसगढ़क्राइमभिलाई

दुर्ग में डंडे से पीटने के बाद चाकू घोंपकर युवक की हत्या, हिरासत में लिए गए चार संदेही, पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था विवाद

भिलाई न्यूज़ धमाका – छत्‍तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला दुर्ग जिले से सामने आई है। यहां पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के बोरसी भाठा में सोमवार की रात को एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया है। आरोपितों ने पुराने विवाद के चलते डंडे से पीटने के बाद चाकू से घोंपकर उसकी हत्या कर दी। हिरासत में लिए गए संदेहियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बोरसी भाठा निवासी शुभम बंदे (20) के रूप में की गई है। सोमवार की रात को वो अपने घर के पास था। वहां पर आरोपित भी थे। उनके बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ और उसके बाद आरोपितों ने उसके डंडे से पिटाई कर दी। डंडे से पीटने के बाद आरोपितों ने उसके पीठ और कमर के पास पीछे चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गए।

शुभम के परिवार वालों ने रात में ही उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!