छतीसगढ़बलौदाबाजार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक बाइक सवार नहर में जा गिरा,हादसे में उसकी मौत  

road accident

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका –  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक और सड़क हादसा हुआ है। जिले में सबसे ज्यादा हादसे पलारी थाना क्षेत्र में हो रहे हैं। ये हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार 13 अगस्त की सुबह 11:00 बजे पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़ा के पास अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर किनारे गड्ढे में जा गिरी। जिससे बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अल्ट्रा ट्रेक सीमेंट संयंत्र में काम करने वाले फायर ऑफिसर विश्व रंजन महाराणा के रूप में हुई। मृतक रायपुर से अपनी मोटर सायकल से बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। 

पलारी पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जाकर मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में रखवाया है। वहीं हादसे की सूचना के बाद संयंत्र के अधिकारी भी थाना पलारी पहुंच चुके हैं। बता दें कि, मृतक भुवनेश्वर ओडिशा के रहने वाले थे, उनके परिजनों के आने के बाद ही आगे पंचनामा इत्यादि की कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!