छतीसगढ़कोरबा

लकड़ी लेने जंगल गए तीन ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला

लकड़ी लेने जंगल गए तीन ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला

कोरबा न्यूज़ धमाका –: करतला के जंगल में जलाऊ लकड़ी संग्रहित करने गए तीन ग्रामीणों पर दो भालूओं ने हमला कर दिया। एक ग्रामीण को बुरी तरह घायल कर दिया और दो को मामूली चोंट आई। तीनों को संजीवनी 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हे इलाज के लिए सिम्स में रेफर किया गया है।

रविवार को ग्राम करताला निवासी नैहर यादव (55), चैतराम यादव (52) व बीपत श्रीवास (37) निकटवर्ती जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गए थे। इस दौरान उनका सामना दो भालुओं से हो गया और उनपर हमला कर घायल कर दिया। भालुओं ने नैहर के सिर हाथ और पैर को नोच डाला है। वहीं बीच बचाव में आए बीपत और चैतराम भी जख्मी कर दिया। तीन ग्रामीण के चिल्लाने से निकट खेत में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े। अधिक संख्या में लोगों इकट्ठा होते देख भालू जंगल की ओर भाग गए। ग्रामीणों की सहायता से संजीवनी 108 व 112 को सूचना दी गई। रास्ता दुर्गम होने की वजह से वाहन घटना स्थल तक नहीं पहुंच सकता था। चालक प्रेम शंकर ईएमटी राजकिशोर ,112 चालक अजय श्रीवास और आरक्षक राजेंद्र गवेल ने बड़ी सूझबूझ से दिखाई, घायलों दो किलोमीटर लकडी के पटरा के सहारे ढोकर वाहन तक लाया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!