छतीसगढ़कवर्धा

एक और बड़ा पिकअप हादसा : कवर्धा जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, बच्ची की मौत, 10 महिलाएं घायल

Pickup overturned

 कवर्धा न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में एक बार फिर से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक बच्ची की पिकअप में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घटनास्थल पर लोगों में चीख पुकार मच गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है

जानकारी के अनुसार, पिकअप में 20 से अधिक लोग सवार थे, जो भोरमदेव मंदिर के दर्शन करके सरोधा बांध घूमने जा रहे थे. भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव पास पिकअप पलट गई. जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घयल हो गए हैं. घटना की सूचना पर भोरमदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा जा रहा है.

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग बेमेतरा जिले के ग्राम किरकी के रहने वाले हैं. घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है. भोरमदेव थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!