छतीसगढ़बिलासपुर

स्टंटबाजी से बाज नहीं आ रहे युवा : कार पर लटक कर मस्तीखोरी करते लड़के-लड़कियों, ASP बोले – स्टंटबाजों पर होगी कार्रवाई

bilaspur

बिलासपुर न्यूज़ धमाका -. ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर कार सवार एक लड़की और 2 लड़कियों का स्टंट करते वाीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना दयालबंद से जगमल चौक जाने वाली रोड की है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए युवकों की पहचान की जा रही है. उन्हें नोटिस जारी कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि शहर में जगह-जगह चौक-चौराहों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिससे शहर में होने वाली आपराधिक गतिविधियों के साथ ही ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसके बाद भी स्टंटबाजों को पुलिस का खौफ नहीं है. कार में लड़के-लड़कियों का स्टंट करते वीडियो वायरल मामले में एएसपी ट्रैफिक नीरज चंद्राकर ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है. कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए युवकों की पहचान की जा रही है. ट्रैफिक रूल्स के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!