छतीसगढ़कांकेर

 कलयुगी बेटे ने की पिता की पिटाई…  सब्जी में सुक्सी डालने को लेकर मां से हो रहा था विवाद

कांकेर न्यूज़ धमाका – पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद अचानक से पिता-पुत्र की मारपीट में तब्दील हो गया. इसके बाद कलयुगी बेटे ने अपने पिता की इतनी पिटाई कर दी कि उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ गया. ये पूरा विवाद पति-पत्नी के बीच सब्जी में सुक्सी डालने को लेकर हुआ था. सुक्सी (Suksi) यानी पैरे में भूनी हुई मछली.

पूरा मामला कांकेर का है. अब ये पूरा मामला थाने पहुंच गया है. घटना गोवर्धन गांव की है, पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच कर दी है. प्रार्थी रंजन ध्रुवा पिता मेहत्तर ध्रुवा उम्र 61 वर्ष ग्राम गोवर्धन निवासी ने पुलिस को बताया है कि 30 जुलाई मंगलवार की रात्रि 8 बजे उसकी पत्नी कौशिल्या बाई घर में खाना बनाकर पड़ोसी के यहां बैठने जा रही थी. जिसे सब्जी में सुकसी डालने बोला पत्नी ने मना कर दिया. उसके कुछ देर बाद मेरा पुत्र अजय ध्रुवा घर आया और गाली गलौच कर तुम मां से झगडा लडाई क्यों करते हो कहकर अपने हाथ मे पहने चूडा और लकड़ी के पीढा से सिर में मारा. लात घुसा से मारपीट जान से मारने की धमकी दी. मारपीट से मेरे सिर में चोट आया खून निकला है.

 पीड़ित पिता के मुताबिक बड़े दामाद बिदेश उसेन्डी और ग्राम पटेल भगत सिंह मर्रापी मुझे 108 वाहन बुलाकर इलाज हेतु कांकेर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया. अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!