छतीसगढ़जशपुर

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते दो महिलाओं के बीच मारपीट

जशपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के घुघरी गांव से पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते दो महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई. वहीं दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की मामला थाना पहुंच गया है.

जानकारी के अनुसार बगीचा थाना क्षेत्र के घुघरी गांव कदमटाेली में शनिवार की सुबह एक महिला ने अपने पति काे दूसरी महिला के साथ रंगे हाथाें पकड़ लिया और दाेनाें महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि जुरूड़ांड निवासी केशव यादव लव मैरिज कर अपनी पत्नी के साथ जुरूड़ांड़ में रहता है. वहीं युवक केशव के पड़ाेस में रहने वाली शादीशुदा महिला के साथ भी उसका अवैध संबंध था.

वह महिला काे लेकर अपनी बहन के घर ग्राम घुघरी कदमटाेली पहुंचा. जहां केशव और महिला रहने लगे. इस दौरान युवक की पत्नी को दाेनाें के अवैध संबंध की जानकारी लगी ताे वह सीधे पति की बहन के घर पहुंच गई और दाेनाें काे रंगे हाथाें पकड़ लिया. जिसके बाद दाेनाें महिलाओं के बीच जमकर विवाद हुआ. युवक की पत्नी द्वारा की गई मारपीट से घायल महिला ने बगीचा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!